फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Many local routes of HRTC will be stalled for four days

जिला कांगड़ा में 10 से 13 नवंबर तक बाधित हो सकते हैं एचआरटीसी के लोकल रूट

Wed, 09 Nov 2022 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Many local routes of HRTC will be stalled for four days
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में वीरवार से रविवार तक एचआरटीसी के लोकल रूटों पर सफर करने वाली सवारियां को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में करीब आठ से दस एचआरटीसी लोकल रूट बाधित हो सकते हैं। ऐसे में सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों को पहले से ही व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन

12 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को अपने मतदान केंद्र तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन निगम से करीब 264 बसों की मांग की है। ऐसे में जिलाभर के बस डिपो से एचआरटीसी की बसों को भेजा जाएगा। ऐसे में बड़ी संख्या में लोकल रूट बाधित रहने की संभावना है। इससे स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होगी, जो जिले के पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में रहते हैं, जहां मात्र एचआरटीसी की बसें ही अपनी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

कहां से कितनी बसें जाएंगी
निर्वाचन क्षेत्र - बसें
देहरा - 21
जसवां परागपुर - 22
ज्वालामुखी - 16
फतेहपुर - 20
ज्वाली - 20
इंदौरा - 20
नूरपुर - 20
कांगड़ा - 17
नगरोटा बगवां - 18
शाहपुर - 15
धर्मशाला - 12
सुलह - 17
पालमपुर - 09
जयसिंहपुर - 18
बैजनाथ - 19
कोट
प्रशासन की ओर से हर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी टीम को ले जाने और वापस लाने के लिए एचआरटीसी बसों की मांग की गई है। ऐसे में हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से 13 नवंबर तक करीब आठ से दस रूट बाधित हो सकते हैं। लोगों से अपील है कि आवागमन के लिए अपने स्तर पर भी व्यवस्था करने का प्रयास करें। - राजन जम्वाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed