फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Major Vijay Singh Mankotia said- proud of the army

Kangra News: मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा- सेना पर गर्व

Thu, 08 May 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 08 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Major Vijay Singh Mankotia said- proud of the army
कर्नल एनएस पठानिया
रैत (कांगड़ा)। वर्ष 1962 में चीन, 65 और 71 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के हीरो रहे एवं हिमाचल के फायर ब्रांड नेता पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने ''ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की सेनाओं पर गर्व है। मनकोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वभर के नेताओं को विश्वास में लिया। युद्ध का ऐलान न करते हुए 15 दिन के बाद भारत की सीमा में रहकर भारतीय वायु सेना ने मिसाइलों से आतंकी ठिकाने नष्ट किए। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जेहादियों की बर्बादी तय है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर आदेश दें तो हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक भी हर मोर्चे में लड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर अकेला पड़ गया है। अगर पाकिस्तान भारत पर हमला करने की हिमाकत करता है, तो पाकिस्तान का पूरा सर्वनाश हो जाएगा। पाक सेना के 600 से अधिक अधिकारी त्यागपत्र सौंप चुके हैं। पाक के सरमायेदार और पाक सेना के अधिकारी विदेशों का रुख कर रहे हैं। 1971 के युद्ध के दौरान पाक सेना के 94 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने हथियार डाल दिए थे, लेकिन यह भारत का बड़पन था कि 94 हजार पाक सैनिकों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तो ट्राइल है, पाकिस्तान बाज न आया तो होगी बड़ी कार्रवाई : पठानिया
सुलयाली (कांगड़ा)। सेवानिवृत्त कर्नल यशपाल सिंह पठानिया ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना पर नाज है। देश में 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर भारी रोष था, क्योंकि इस हमले में कई सैलानियों की निर्मम हत्या की गई। अभी तो भारत की तरफ से ट्राइल किया गया है। अगर पाकिस्तान ने इसको लेकर कुछ किया तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और पाकिस्तान का नाम विश्व से मिटा दिया जाएगा।

वहीं, सेवानिवृत्त कर्नल एनएस पठानिया ने कहा कि यह कार्रवाई बहुत जरूरी थी। पाकिस्तान अकसर ऐसी हरकतें करता रहता है और हिंदोस्तान के माहौल को बिगाड़ने के लिए वह आतंकवादियों का साथ देता है। अभी तो भारतीय सेना ने ट्राइल किया है, अगर अब भी पाकिस्तान बाज नहीं आया तो उसके खिलाफ और बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कर्नल एनएस पठानिया

कर्नल एनएस पठानिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed