{"_id":"689b2a7c5bc6e69bd0041dd5","slug":"made-aware-of-tb-eradication-programs-kangra-news-c-95-1-ssml1021-190430-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टीबी उन्मूलन के कार्यक्रमों से करवाया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टीबी उन्मूलन के कार्यक्रमों से करवाया अवगत
विज्ञापन
टीबी उन्मूलन के कार्यक्रमों से करवाया अवगत
केंद्रीय विवि में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और केसीसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार, कुलसचिव डॉ. नरेंद्र सांख्यान, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुनील ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मलकीयत सिंह रहे। कार्यक्रम के पहले सत्र में जिला स्वास्थ्य अधिकारी राजेश सूद ने विद्यार्थियों को टीबी के कार्यक्रम और टीबी उन्मूलन के कार्यक्रमों से अवगत करवाया। दूसरे सत्र में केसीसी बैंक के अधिकारियों में शरत रेल्हन, मनोज बालोटिया और सुमित मनकोटिया ने सहकारी समितियों का भारत में योगदान और विश्व में कोऑपरेटिव सोसायटी की दशा और दिशा पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सीयू के कुलसचिव डॉ. नरेंद्र सांख्यान ने विद्यार्थियों को एकजुट होकर विश्वविद्यालय के विकास हेतु कार्य करने का आह्वान किया।