{"_id":"6af1e1bfd11ad9dc0d0b704e","slug":"tarring-begins-on-the-dagruhi-tarinda-road-residents-to-get-relief-kangra-news-c-95-1-kng1057-265386-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डगरुही-तरिंडा सड़क पर टारिंग शुरू, लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डगरुही-तरिंडा सड़क पर टारिंग शुरू, लोगों को मिलेगी राहत
Mon, 09 Nov 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
डगरुही से ट्रिंडा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर कुछ हिस्से पर टारिंग के बाद सड़क हुई चकाचक। संवा
जालग (कांगड़ा)। डगरुही से तरिंडा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर करीब आठ लाख रुपये की लागत से 550 मीटर हिस्से में टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। वर्षों से बदहाल इस हिस्से के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। बारिश में मार्ग दलदल बनने से गांव तक वाहनों की आवाजाही ठप हो जाती थी।
टारिंग होने से गांव की 150 से 200 की आबादी को लाभ मिलेगा। आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य गाड़ियों का पहुंचना आसान होगा। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक एवं मंत्री यादविंद्र गोमा के समक्ष कई बार यह मांग उठाई थी। काम शुरू होने पर स्थानीय निवासी अनिकेत, प्रधान राजकुमार, उपप्रधान तेज सिंह और राज ने मंत्री का आभार जताया है।
उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल पंचरुखी के सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि 550 मीटर हिस्से में टारिंग का कार्य प्रगति पर है। आगामी तीन से चार दिनों के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा।