फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lord Parashurama became angry with Rama over the breaking of Shiva's bow.

Kangra News: शिव धनुष टूटने से राम पर क्रोधित हुए भगवान परशुराम

Thu, 15 Oct 2026 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 15 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lord Parashurama became angry with Rama over the breaking of Shiva's bow.
धर्मशाला। शहर और आसपास के उपनगरों में आयोजित की जा रही रामलीलाओं के चौथे दिन विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। पास्सु में आयोजित रामलीला में शिव धनुष टूटने पर क्रोधित भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद का प्रभावशाली दृश्य दिखाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभु श्रीराम के शांत स्वभाव और शक्ति प्रदर्शन को देखकर परशुराम नतमस्तक होकर लौट गए। तत्पश्चात राजा दशरथ की बरात मिथिलापुरी पहुंची और प्रभु श्रीराम व माता सीता के विवाह पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। उधर, रामनगर की रामलीला में भी सीता-राम विवाह और सात फेरों के पावन दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, कोतवाली बाजार में माता कैकेयी की ओर से राजा दशरथ से भरत के लिए राजपाठ और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने के मार्मिक प्रसंग का मंचन हुआ।
विज्ञापन

पिता के वचनों को निभाते हुए श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनगमन के दृश्य को देखकर उपस्थित सभी दर्शक भावुक हो उठे। चारों स्थानों पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed