{"_id":"618699da7fc7006cc0700272","slug":"live-telecast-of-aarti-started-in-chamunda-temple-kangra-news-sml389414794","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीचामुंडा में शुरू हुआ लाइव आरती का टेलिकास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीचामुंडा में शुरू हुआ लाइव आरती का टेलिकास्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में शनिवार से आरती के लाइव प्रसारण का शुभारंभ किया गया।
मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल के दिशा निर्देशों के अनुसार लाइव प्रसारण के लिए एक निजी चैनल से सुबह और शाम की आरती के प्रसारण के लिए अनुबंध किया है, जिससे सभी श्रद्धालु अपने-अपने घर बैठ कर मां वैष्णो देवी की तर्ज पर मां ज्वालामुखी, ब्रजेश्वरी देवी और चामुंडा देवी के लाइव दर्शन कर सकेंगे।
अपूर्व शर्मा ने बताया कि बहुत समय पहले से बाहरी राज्यों के और स्थानीय श्रद्धालु लाइव आरती प्रसारण की मांग कर रहे थे, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान मंदिर को बंद कर दिया गया था और अभी भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गर्भगृह में जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।
जिलाधीश ने सरकार से विचार विमर्श कर टेंडर आमंत्रित किए थे। इसके बाद एक निजी चैनल को लाइव आरती प्रसारण करने की अनुमति प्रदान की गई, जिसके चलते शनिवार को सुबह के समय लाइव आरती का श्री गणेश किया गया। उन्होंने बताया कि भक्त लाइव आरती प्रसारण देखने के लिए शीतकाल में सुबह 8 से 8:30 बजे और शाम को 6:30 से 7:00 बजे, जबकि ग्रीष्मकालीन में सुबह 8:00 से 8:30 और शाम को भी 8:00 से 8:30 बजे तक चैनल से जुड़कर आरती देख सकते हैं।