फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lidwad Mela Started in Nagrota Bagwa

आरंभ हुआ नगरोटा बगवां का चार दिवसीय जिला स्तरीय लिदबड़ मेला

Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lidwad Mela Started in Nagrota Bagwa
नगरोटा बगवां में लिदवड़ मेले के शुभारम्भ मौके पर शोभा यात्रा में उपस्थित मुख्यतिथि विधायक अरुण ? - फोटो : Kangra
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। माता नारदा शारदा को समर्पित नगरोटा बगवां का चार दिवसीय ऐतिहासिक लिदवड़ मेला शुक्रवार से आरंभ हो गया। इस मौके पर बहुकार्यालय भवन से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक अरुण कुमार कूका ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

नगर के मध्य बाजार में स्थित श्री हनुमान मंदिर से होती हुई शोभायात्रा माता नारदा शारदा मंदिर पहुंची, जहां पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद टमक बजाकर मेले का आगाज किया गया। उसके बाद शोभायात्रा के साथ कूका ने कुश्ती (छिंज) स्थल पर पहुंचकर झंडा रस्म अदा की। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम शशिपाल नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, परिवहन निगम के मंडलीय उपप्रबंधक राजकुमार पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिपहिया, परिवहन निगम के निदेशक बलराम पुरी, नप अध्यक्ष रजनी बस्सी, उपाध्यक्ष नवयोग भारद्वाज, अविनाश खोसला, कई विभागों के अधिकारी, नगर व आसपास क्षेत्रों के कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 26 मार्च को पुरुषों की कुश्तियों का शुभारंभ होगा, जबकि महिला पहलवानों की कुश्तियां भी इसी दिन करवाई जाएंगी। इसी रोज बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन और सांस्कृतिक संध्या भी होगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में जिला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed