{"_id":"67335b506053760751040fd0","slug":"liabilities-can-be-eliminated-if-full-electricity-bill-is-collected-from-jal-shakti-department-sethi-kangra-news-c-95-1-ssml1021-154308-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल शक्ति विभाग से पूरा बिल बिजली वसूला जाए तो खत्म हो सकती हैं देनदारियां : सेठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल शक्ति विभाग से पूरा बिल बिजली वसूला जाए तो खत्म हो सकती हैं देनदारियां : सेठी
विज्ञापन
विद्युत फोरम की बैठक के दौरान बोले नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अमर नाथ सेठी
कहा, बिजली बोर्ड के कर्मियों के साथ हो रहा है सौतेला व्यहवार
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। विद्युत पेंशनर फोरम पालमपुर की बैठक अध्यक्ष एसएल भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन करते हुए यूनिट सचिव संतोष सरोत्री ने प्रदेश की कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न करवाने के लिए केंद्रीय महासचिव चंद्र सिंह मंडियाल और प्रदेशाध्यक्ष एएस गुप्ता का धन्यवाद किया। इन चुनावों में पालमपुर यूनिट से संबंधित अमर नाथ सेठी को प्रदेश उपाध्यक्ष व एसएल भाटिया को सलाहकार निर्वाचित किया गया।
बैठक में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अमर नाथ सेठी और एस भाटिया ने मंडी में हुए पेंशनर फोरम के प्रदेश सम्मेलन में हुई सभी गतिविधियों से अवगत करवाया। इस दौरान सेठी ने पेंशनरों के बकाए के भुगतान न होने के लिए सरकार एवं बोर्ड के कुप्रबंधन को दोषी ठहराया। कहा कि 344 करोड़ की राशि उपभोक्ताओं से लेनी है, जिसमें मुख्य जल शक्ति विभाग है। उन्होंने कहा कि अगर यह राशि भी वसूल की जाए तो भी 260 करोड़ की देनदारी आराम से दी जा सकती है। महंगाई भत्ते का 42 महीने का सेवानिवृत कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, लीव इनकेशमेंट, संशोधित वेतन एवं पेंशन के बकाए की राशि, कम्युटेशन इत्यादि का लाखों का बकाया लंबित है। सरकार की ओर से दिए गए आदेशों को भी बोर्ड में लागू न कर अन्याय किया जा रहा है। सरकार की ओर से बोर्ड को विभाजित करने के प्रयासों का भी विरोध किया गया। पुरानी पेंशन सरकारी कर्मचारियों को दे दी गई है। लेकिन बिजली बोर्ड के 6500 कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष व सलाहकार का ओम प्रकाश जिला उपाध्यक्ष, धर्म चंद, सतीश कुमार जिला सदस्य, पवन सरोत्री लेखाकार, सतीश परमार, अमर सिंह, दिनेश गुप्ता इत्यादि ने पूरे जनरल हाउस ने समस्याओं पर प्रकाश डाला और स्वागत किया। यह जानकारी जिला प्रेस सचिव अमरनाथ सेठी ने दी।