फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Leopard entered house in Swara in the afternoon, people scared

Kangra News: स्वारा में दोपहर के समय घर में घुसा तेंदुआ, लोग सहमे

Sat, 05 Oct 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Leopard entered house in Swara in the afternoon, people scared
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। निकटवर्ती लोअर सुनहेत गांव के स्वारा गांव में शनिवार दोपहर बाद तेंदुआ एक घर के बरामदे में घुस आया। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वार्ड नंबर एक निवासी करनैल सिंह ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो-तीन बजे की है। उनके परिवार वाले एक समारोह में गए हुए थे। जबकि उनका छोटा भाई बरामदे में आराम कर रहा था। इसी बीच तेंदुआ मुंह में शिकार दबाए उनके घर के बरामदे तक आ पहुंचा।
विज्ञापन


उनका भाई तुरंत कमरे के अंदर चला गया। जब उसने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। इसके बाद उन्होंने पंचायत और वन विभाग को सूचित किया। पंचायत उपप्रधान विनोद सिंह ने बताया कि विभाग ने भरोसा दिलाया है कि इलाके में संभावित स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे। वन विभाग के कर्मचारी ने मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed