फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Large vehicles are plying, but HRTC buses are off the roads.

Kangra News: बड़े वाहन दौड़ रहे, एचआरटीसी की बसें बंद

Fri, 28 Aug 2026 12:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 28 Aug 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
Large vehicles are plying, but HRTC buses are off the roads.
बरनेट क्षेत्र के बंद पड़े एचआरटीसी बसों के रुटों को बहाल करने के लिए धर्मशाला में अतिरिक्त उपाय
धर्मशाला। बरनेट क्षेत्र के करीब 12 गांवों के लोगों के लिए सड़क पर बड़े वाहन दौड़ रहे हैं लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें नहीं पहुंच रहीं। इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यह बात सतोवरी-बरनेट और नड्डी के प्रतिनिधिमंडल ने देशराज अत्री के नेतृत्व में जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर एडीसी कांगड़ा विनय कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए कही। इस दौरान समाजसेवी एवं स्थानीय नेता विपिन नैहरिया भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

देशराज अत्री ने बताया कि जिला मुख्यालय धर्मशाला से बरनेट क्षेत्र को जोड़ने वाले पांच एचआरटीसी बस रूट लंबे समय से बंद हैं। बरनेट, खड़ीबेही, करेरी, घेरा, सेरी, भत्तला, सतोवरी और तोतारानी समेत 12 गांवों के लोगों और विद्यार्थियों के लिए एचआरटीसी बस सेवा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस रूट बंद होने से लोगों को निजी वाहनों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब इस सड़क पर भारी वाहन, निजी बसें और अन्य बड़े वाहन चल सकते हैं तो एचआरटीसी की बस सेवा क्यों नहीं चल सकती। यदि सड़क पर बड़ी बस चलाना संभव नहीं है तो मिनी एचआरटीसी बस चलाई जाए, ताकि लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग को सड़क की स्थिति का तकनीकी आकलन कर आवश्यक व्यवस्था करनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने बंद पड़े सभी पांच रूट जल्द बहाल करने की मांग उठाई।

वहीं, एडीसी कांगड़ा ने समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में सूरज सिंह जरियाल, साहिब सिंह, रमेश कुमार, राजू राम और संजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed