फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Land registration will not be done without TCP permission: Bairwa

टीसीपी की अनुमति के बिना नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री : बैरवा

Sun, 05 Apr 2026 08:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
Land registration will not be done without TCP permission: Bairwa
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में डीसी हेमराज बैरवा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि टीसीपी विभाग की अनुमति के बिना जमीन की रजिस्ट्री न की जाए। उन्होंने कहा कि सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन अनिवार्य है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने राजस्व विभाग को आदेश दिए कि जिन मामलों में हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम की धारा 16-सी और रेरा (रेरा) एक्ट लागू होते हैं, वहां विभाग की एनओसी के बिना किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री न की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों के कारण लोगों को भविष्य में सड़क, पार्क, सीवरेज और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है।
विज्ञापन

बैठक में अवैध निर्माणों के विरुद्ध पुलिस, राजस्व, विद्युत और जल शक्ति विभाग को मिलकर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि बिना एनओसी के किसी भी भवन को बिजली, पानी या सीवरेज कनेक्शन न दिया जाए। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित एजेंसियां तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सचेत किया कि अवैध निर्माण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह भविष्य में आपदा प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं के प्रबंधन के लिए बड़े जोखिम पैदा करता है। बैठक में मंडलीय नगर योजनाकार रसिक शर्मा ने जिले के योजना क्षेत्रों और विशेष क्षेत्रों में लागू अधिनियमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed