फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ladoh Panchayat will no longer collect garbage from Panchrukhi market

Kangra News: पंचरुखी बाजार से अब लदोह पंचायत नहीं उठाएगी कूड़ा

Thu, 31 Jul 2025 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 31 Jul 2025 06:20 AM IST
विज्ञापन
Ladoh Panchayat will no longer collect garbage from Panchrukhi market
जानकारी देतीं पंचायत प्रधान और अन्य। संवाद
पंचरुखी(कांगड़ा)। पंचरुखी बाजार में अब दुकानदारों को स्वयं ही सफाई करनी होगी। अब पंचायत बाजार का कूड़ा नहीं उठाएगी। पहले भी सफाई का काम बाजार कमेटी के पास था लेकिन करीब तीन माह पहले किसी विवाद के चलते सफाई का काम स्थानीय पंचायत लदोह देख रही थी। पंचरुखी बाजार लदोह पंचायत में आता है लेकिन अब पंचायत ने कह दिया है कि दुकानदार अपनी सफाई खुद करें। इसमें किसी ने कोताही बरती तो कार्रवाई की जाएगी। पंचायत प्रधान अनीता व अन्य सदस्यों ने साफ कहा कि बाजार की दो साइटों पर सोलर कैमरों से नजर रखी जाएगी ताकि कोई अपना कचरा खुले में न फेंके। कमेटी बाजार से सफाई शुल्क नहीं लेगी। पंचायत ने सफाई कर्मचारियों को भी हटा दिया है। प्रधान ने कहा कि हमारे पास डंपिंग साइट नहीं है और इस पर काम किया जा रहा है। उन्होंने इसकी जानकारी एसडीएम पालमपुर व बीडीओ पंचरुखी को दे दी है। इस मौके पर मिलाप भूरिया, चैन सिंह, विनोद, शक्ति चंद, राजेंद्र, पंकज, कमला, रमेश, हरिया राम, सुशील ठाकुर, चुनी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed