लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव क्षेत्र की सोल वनेहड़ पंचायत के झुंग्गा देवी मंदिर में शुक्रवार को पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में पंचायत के पूर्व प्रधान रणवीर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि समाजसेवी सूबेदार धनीराम विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मेला कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर बाद ग्रामीण स्तर पर बच्चों की छिंज प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें कृष शर्मा विजेता और यश समकडिया उपविजेता रहे। विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि एवं नवनिर्मित पंचायत प्रतिनिधियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान राधा देवी, उपप्रधान रवि कांत शर्मा, पंचायत सदस्य विजय कंठबाल, सुदर्शन रडवाल, जोगिंदर पलाहनिया, संतोष राणा, रोशन शर्मा, कुलबीर चौधरी, सुरेश चौधरी और संजय भटेड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद