{"_id":"67e6fbcae76bc38abc0c3b1e","slug":"kohaali-wrestler-mukesh-won-a-big-medal-kangra-news-c-95-1-ssml1020-170908-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कोहाली के पहलवान मुकेश ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कोहाली के पहलवान मुकेश ने जीती बड़ी माली
Sat, 29 Mar 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
बड़ी माली की कुश्ती लड़ने के बाद केसीसी बैंक निदेशक वीरेंद्र गुलेरिया व मेला आयोजकों के साथ पहलवा
बरियाल (कांगड़ा)। बाबा ब्यास देव मेला नगरोटा सूरियां के दंगल में बड़ी माली कोहाली के पहलवान मुकेश ने रोहतक के ओमबीर पहलवान को हराकर अपने नाम कर ली। बड़ी माली का इनाम 31 हज़ार रुपये रखा गया था। मेले में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक वीरेंद्र सिंह लाडी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेला कमेटी को 51 हजार रुपये सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं और इन्हें संजोए रखना हमारा कर्त्तव्य है।
मेला कमेटी अध्यक्ष नरेशपाल महाजन के नेतृत्व में मनोज महाजन, दिनेश शर्मा, निशांत शर्मा मन्नी, दीपक शर्मा दीपू, जगदीप गुलेरिया, अमन महाजन, शानू, अंशुल शर्मा, राजेश भारद्वाज पाली, नप्पू, समीर, संजू, हार्दिक, अरुण बड़जात्या, नीरज शर्मा, गिरीश व विकास शांडिल ने मुख्यातिथि वीरेंद्र गुलेरिया का शाल व टोपी के साथ स्वागत किया।