फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kirpal Parmar came out to protest against giving tickets to independent MLAs from BJP.

Kangra News: निर्दलीय विधायकों को भाजपा से टिकट देने के विरोध में उतरे कृपाल परमार

Sat, 15 Jun 2024 03:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Kirpal Parmar came out to protest against giving tickets to independent MLAs from BJP.
राजा का तलब (कांगड़ा)। पूर्व राज्यसभा सांसद और विधानसभा में भाजपा से प्रत्याशी रहे कृपाल सिंह परमार ने एक बार फिर से भाजपा हाईकमान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में तीन निर्दलीय विधायकों को भाजपा से टिकट देने का विरोध किया है। परमार ने कहा कि पार्टी हाई कमान के इस फैसले से पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी चुनाव में भारी पड़ेगी। उन्होंने यहां तक कहा कि विधानसभा की इन तीनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अब भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेनी चाहिए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की ऑपरेशन नड्डा की यह अंतिम किस्त होगी। पूर्व में विधानसभा का टिकट कटने से कृपाल परमार ने तल्खी दिखाई थी और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे टेलीफोन पर बात की तो दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब एक बार फिर से उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed