फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Khair wood caught from jeep, case registered under Biodiversity Act

Kangra News: जीप से खैर की लकड़ी पकड़ी, जैव विविधता अधिनियम में मामला दर्ज

Fri, 27 Dec 2024 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 27 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Khair wood caught from jeep, case registered under Biodiversity Act
डमटाल (कांगड़ा)। उप मंडल इंदौरा के अंतर्गत उलैहड़िया में वन विभाग की टीम ने जीप से खैर की लकड़ी (25 मोच्छे) बरामद की है। विभाग की टीम ने बुधवार-वीरवार दरमियानी रात को कार्रवाई के दौरान यह लकड़ी पकड़ी है। मामले में तीन आरोपियों पकड़ा गया है। विभागीय टीम ने जीप को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिनव ठाकुर के नेतृत्व में विभाग की टीम ने बुधवार रात को उलैहड़िया गांव के पास नाका लगाया था। इस दौरान वन विभाग की टीम ने वीरवार सुबह चार बजे नाके के दौरान एक जीप को रुकने का इशारा किया, लेकिन जीप चालक वहां से जीप को भगाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीप में चालक समेत तीन आरोपियों गोविंद, राकेश, विशाल निवासी गांव डमटाल, तहसील इंदौरा को हिरासत में ले लिया। मौके पर टीम ने जीप से 25 खैर के मोच्छे बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिनव ठाकुर ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ जैव विविधता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
वीरवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की फोरेस्ट रिमांड पर भेजा है। आरोपी वन विभाग की हिरासत में हैं और अब रिमांड के दौरान वन विभाग की टीम इनसे गहन पूछताछ करेगी। उन्होंने कहा कि विभाग वन संपदा को नुकसान करने वाले के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed