{"_id":"6908d98f4f52015212084572","slug":"kdkkdmdnd-kangra-news-c-399-1-dsl1012-384325-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बसंतपुर में पुलिस की कार्रवाई,दस हजार मिलीलीटर कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बसंतपुर में पुलिस की कार्रवाई,दस हजार मिलीलीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इन्दौरा के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बसंतपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उप निरीक्षक भजन सिंह ने पुलिस टीम सहित आजाद सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी बसंतपुर के घर पर रेड की, जहां से पुलिस को दस हजार मिलीलीटर (लाहन) बरामद करने में सफलता मिली।थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की सूचना प्राप्त हुई थी।उसी के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके
पर दबिश दी और लाहन सहित कब्जे में लिया।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अवैध शराब बनाने के मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने 1500 लाख मिली
विज्ञापन
लीटर कच्ची शराब को नष्ट भी किया है।