फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Karan and Bharti won badminton singles title

Kangra News: करण और भारती ने जीता बैडमिंटन का एकल खिताब

Wed, 14 Aug 2024 03:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Karan and Bharti won badminton singles title
धर्मशाला में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी मुख्याति​थि के साथ। संवाद
धर्मशाला। इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में जिला कांगड़ा स्तरीय जूनियर अंडर-19 और सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर अचीवर हब स्कूल की प्रधानाचार्य जोशना धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान लड़कों के अंडर-19 एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के करण शर्मा ने पालमपुर के कृष भाटिया को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 लड़कियों के एकल फाइनल में भारती शर्मा यहां अमृता ठाकुर को हराकर विजेता बनी। अंडर-19 लड़कों के युगल मुकाबले में करण शर्मा और उदय खुल्लर की जोड़ी ने आयुष राणा और आयुष की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-19 युगल मुकाबले में भारती शर्मा और अमृता ठाकुर की जोड़ी ने अवनी ठाकुर और दिव्यांशी की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 मिश्रित मुकाबले में करण शर्मा और भारती शर्मा की जोड़ी ने शौर्य एवं पलक को हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष एकल मुकाबले में करण शर्मा ने हरजीत सिंह को हराकर 2024 का खिताब अपने नाम किया। महिला एकल मुकाबले में धर्मशाला की ज्योतिष्का ने रूबी को हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष युगल मुकाबले में हरजीत सिंह और करण शर्मा की जोड़ी ने धर्मशाला के पंकज जसवाल एवं विक्रांत राणा को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

महिला युगल मुकाबले में ज्योतिष्का एवं अक्षिता चौधरी की जोड़ी ने रूबी एवं सिमरन की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर मिश्रित मुकाबले में हरजीत सिंह और सिमरन की जोड़ी ने करण शर्मा और रूबी को हराकर इस वर्ग में विजेता रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस बताया कि इस प्रतियोगिता पहली मर्तबा खिलाड़ियों के भाग लेने की संख्या बड़ी है। इस प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी बिलासपुर में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह में जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की तरफ से सुमन शर्मा, गौरव चड्ढा, विक्रम चौधरी, पवन चौधरी, अभिनव वालिया, संदीप ढींगरा और विकास सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed