{"_id":"688783a4cc4cda89c40a1564","slug":"karan-and-bharti-became-badminton-champions-kangra-news-c-95-1-ssml1020-188121-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: करण और भारती बने बैडमिंटन चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: करण और भारती बने बैडमिंटन चैंपियन
Tue, 29 Jul 2025 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:34 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ी मुख्यातिथि के सा
धर्मशाला। इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर अंडर-19 एवं सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। अंडर-19 वर्ग में करण शर्मा ने लड़कों के एकल मुकाबले में ऋतुल ठाकुर को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि लड़कियों के एकल में भारती शर्मा ने अमृता ठाकुर को हराया।
लड़कों के युगल में अंशुमान ठाकुर और रितु ठाकुर की जोड़ी विजेता रही, वहीं लड़कियों के युगल में अमृता ठाकुर और भारती शर्मा की जोड़ी ने बाजी मारी। अंडर-19 मिश्रित युगल मुकाबले में ऋतुल ठाकुर और भारती शर्मा की जोड़ी विजेता रही। सीनियर वर्ग में पुरुष एकल में करण शर्मा ने हरजीव सिंह को पराजित किया।
महिला एकल में रूबी कटनोरिया विजेता बनीं, जबकि पुरुष युगल में करण शर्मा और ऋतुल ठाकुर की जोड़ी ने खिताब जीता। महिला युगल में भारती शर्मा और रूबी कटनोरिया तथा मिश्रित युगल में प्रतीक राणा और ज्योतिष्का की जोड़ियां विजेता रहीं।
विज्ञापन
समापन समारोह में आयुष ग्रुप ऑफ कंपनीज इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जितेंद्र सोढ़ी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि एकल वर्ग में पहले चार और युगल में पहले दो स्थान पाने वाले खिलाड़ी, साथ ही मिश्रित युगल के विजेता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।