{"_id":"685ebc0f3aa25015320e304f","slug":"kapoor-badminton-academy-and-sai-sports-won-the-final-matches-kangra-news-c-399-1-sml1046-325566-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कपूर बैडमिंटन अकादमी और साई स्पोर्ट्स ने जीते फाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कपूर बैडमिंटन अकादमी और साई स्पोर्ट्स ने जीते फाइनल मुकाबले
Sat, 28 Jun 2025 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Jun 2025 06:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। हिमाचल पुलिस 22 जून से 28 जून तक नशे के खिलाफ लड़ाई सप्ताह मना रही है। इस सप्ताह के तहत पुलिस उपमंडल कांगड़ा ने एक बैडमिंटन टूर्नामेंट (डबल्स) का आयोजन किया। इसमें लगभग 40 टीमों ने भाग लिया जिसमें 6 टीमें महिलाओं की हैं। इस टूर्नामेंट का आयाेजन टंडन क्लब कांगड़ा में किया जा रहा है। शुक्रवार काे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। उपमंडलाधिकारी कांगड़ा इशांत जसवाल ने बताैर मुख्याथिति पहुंच फाइनल मुकाबलाें का शुभारंभ किया।
इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य कांगड़ा के नागरिकों का ध्यान आकर्षित करना और उन्हें नशे से दूर रहने और कुछ खेल गतिविधियों में शामिल होकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला कपूर बैडमिंटन अकादमी की अवनी-अमिता और एएसआई स्पोर्ट्स अकादमी धर्मशाला की तानिया-प्रिया के बीच हुआ। इस मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी कांगड़ा की टीम विजेता रही। इसके साथ ही पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला साई स्पोर्ट्स अकादमी धर्मशाला और कपूर बैडमिंटन अकादमी कांगड़ा के बीच खेला गया। इसमें साई स्पोर्ट्स अकादमी धर्मशाला की टीम विजेता रही। महिला और पुरुष वर्ग की फाइनल टीमों को आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 3100 और उपविजेता टीम को 2100 रुपये और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर एएसपी विजिलेंस प्रवीन, बलवीर सिंह, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा, थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार, नागेश्वर मनकोटिया, अशोक शर्मा और अमित वर्मा सहित टंडन क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन