फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra Valley Carnival is included in the big festivals of the state: Bhavani

प्रदेश के बड़े महाेत्सवों में शामिल हुआ कांगड़ा वैली कार्निवल : भवानी

Tue, 01 Oct 2024 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 01 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Kangra Valley Carnival is included in the big festivals of the state: Bhavani
धर्मशाला। कांगड़ा वैली कार्निवल में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान भवानी ने कहा कि हमारा समाज हर अवसर को उत्सव के रूप में मनाता है और ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को जीवंत रखते हैं। कांगड़ा वैली कार्निवल को जिस स्तर पर मनाया जा रहा, इससे यह जिला कांगड़ा ही नहीं, अपितु प्रदेश के बड़े महाेत्सवों में सम्मिलित हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां क्षेत्र के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, वहीं स्थानीय स्वयं सहायता समूहों और कलाकारों को यहां लगे क्राफ्ट बाजार और न्यूट्री-सीरियल फेस्टिवल के माध्यम से अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय में सहायता मिल रही है। कांगड़ा वैली कार्निवल जिले के लोगों के लिए एक भव्य उत्सव और रोजगार के सुगम साधन के संगम के रूप में उभरा है। कांगड़ा वैली कार्निवल की यह तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली फोक को समर्पित है और जिस उत्साह और जोश से हमारे युवा इसमें अपनी सहभागिता दर्ज करवा रहे हैं, यह हर्ष का विषय है।
विज्ञापन



कांगड़ी तरानों पर झूमे लोग, रामसेतु के मंचन ने बांधा समां
हिमाचली फोक से लबरेज कांगड़ा वैली कार्निवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोग पहाड़ी तरानों में झूमते नजर आए। साथ ही आगरा से आए सांस्कृतिक दल क्रेजी हूपर्स ने हनुमान चालीसा पर रामसेतु निर्माण का मंचन कर समा बांध दिया। स्टार नाइट में हिमाचली कलाकार सुनिल राणा, कुमार साहिल और पूनम भारद्वाज ने जहां दर्शकों को खूब नचाया, वहीं हिमाचल के अपने हिमालयन रूटस बैंड की प्रस्तुति से लोग हर्षित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed