{"_id":"66f8192beb9e7dad13084fe4","slug":"kangra-valley-carnival-begins-with-a-cultural-procession-kangra-news-c-95-1-ssml1021-148981-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: संस्कृति के दर्शन करवाती शोभा यात्रा से कांगड़ा वैली कार्निवल की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: संस्कृति के दर्शन करवाती शोभा यात्रा से कांगड़ा वैली कार्निवल की शुरूआत
Sat, 28 Sep 2024 08:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Sep 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त कार्यालय परिसर से पुलिस मैदान धर्मशाला तक निकाली शोभायात्रा के साथ शनिवार को कांगड़ा वैली कार्निवल का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा की अगुवाई करते हुए कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में महोत्सव की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने पुलिस मैदान में कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा लगाए गए न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया।
उन्होंने कार्निवल में सजाई विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों सहित एनआईएफटी के माध्यम से लगाए गए क्राफ्ट बाजार ‘कारु क्रमा’ का शुभारंभ भी किया। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर से पुलिस मैदान तक निकाली गई शोभायात्रा में स्थानीय कलाकार और नाट्य दल पारंपरिक परिधान में झूमते हुए नजर आए।
स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्य को दर्शाती हुई प्रस्तुतियों से शोभा यात्रा को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा, अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर, एडीएम डॉ. हरीश गज्जू, एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल से दिया स्वस्थ आहार का संदेश
कार्निवल में सजे न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए आठ स्वयं सहायता समूहों ने मोटे अनाज से बने व्यंजनों के स्टॉल लगाकर लोगों को स्वस्थ आहार का संदेश दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषकों के साथ-साथ आम लोगों का रूझान भी मोटे अनाज के प्रति बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल में जिन स्वयं सहायता समूहों ने न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल के तहत स्टॉल लगाए हैं, उन्हें विभाग द्वारा पूर्ण रूप प्रशिक्षित किया गया है।
लोगों ने लिया मोटे अनाज से बने पकवानों का लुत्फ
इस दौरान कार्निवल में मोटे अनाज के विभिन्न स्वास्थ्य पूर्ण और स्वादिष्ट पकवानों का लोगों ने खूब लुत्फ लिया। एक ओर जहां लोगों को एक अद्वितीय खाद्य अनुभव मिला और वे मिलेट्स से बने विभिन्न पकवानों का स्वाद ले सकें। दूसरे, इस फेस्टिवल के माध्यम से प्रदेश के उत्पादकों को अपने मिलेट्स उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का बढ़िया मौका मिला है। लोगों ने रागी, बाजरा, ज्वार, कुट्टु, कंगनी, कोदो जैसे मोटे अनाज के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पकवानों का आनंद लिया।