{"_id":"68daa569535e0f180301431f","slug":"kangra-team-won-the-dussehra-football-cup-kangra-news-c-95-1-kng1005-198614-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा की टीम ने जीता दशहरा फुटबाल कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा की टीम ने जीता दशहरा फुटबाल कप
Tue, 30 Sep 2025 08:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:57 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर में विजेता टीम को सम्मानित करते केवल सिंह पठानिया। -स्रोत : आयोजक
शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर खेल मैदान में स्थानीय युवाओं द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल दशहरा कप का समापन सोमवार को हुआ। इसमें कांगड़ा की 16 टीमों ने भाग लिया। मुकाबलों में कांगड़ा की टीम विजेता और शाहपुर की टीम उपविजेता रही।
समापन समारोह में उपमुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवाओं का खेलों की ओर रुझान समाज के लिए शुभ संकेत है और ऐसे आयोजन प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
समापन अवसर पर उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही आईटीआई शाहपुर खेल मैदान में 10 सोलर लाइटें लगाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चैन सिंह, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय सहित अन्य अधिकारी, स्थानीय युवा और खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद