{"_id":"61c36b3094d2ec15956cb981","slug":"kangra-s-bengali-soldier-missing-in-visakhapatnam-kangra-news-sml394338621","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाखापट्टनम में बंगोली का भारतीय नेवी का जवान लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाखापट्टनम में बंगोली का भारतीय नेवी का जवान लापता
विज्ञापन
जवान केशव उपाध्याय का फाइल फोटो।
- फोटो : Kangra
गुलेर (कांगड़ा)। बंगोली का भारतीय नौसेना में तैनात जवान आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लापता हो गया है। इस खबर से जवान के परिजन काफी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस स्टेशन हरिपुर में भी मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जवान के मोबाइल की सीडीआर डिटेल मंगवाई गई है। जवान केशव उपाध्याय के पिता आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि उनका बेटा शिप बिल्डिंग सेंटर (एसबीसी) कृष्णा गेट नवल बेस में तैनात है। 13 दिसंबर शाम घर से गया और 16 दिसंबर को विशाखापट्टनम पहुंचकर दो दिन तक उसका फोन नहीं आया।
उन्होंने सोचा कि काम में व्यस्त होगा, लेकिन फिर दो तीन दिन बाद विशाखापट्टनम से एक अन्य जवान का फोन आया और उसने केशव का एक मोबाइल नंबर बंद होने की बात कर कोई दूसरा नंबर मांगा पर वह नंबर भी बंद था। उन्होंने विशाखापट्टनम में बेटे के आला अधिकारी से बात की। उन्हें बताया गया कि वह बेस पर आया था। सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड भी हुआ है। उन्होंने कहा कि केशव स्पेशल विंग में तैनात है। वह परिवार में कमाने वाला इकलौता है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मामले की त्वरित कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ हरिपुर सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जवान के पिता आनंद कुमार शर्मा उपाध्याय ने बताया कि जब से उन्होंने अपने बेटे के लापता होने की खबर सुनी है, तब से उसके माता दादा-दादी और समस्त परिवार का हाल बेहाल है परिजन इस तरह से परेशान है कि वे खाना पीना तक भूल चुके हैं । इंतजार है तो बस इस बात का कि कब उनके बेटे के मिलने की सूचना उन्हें प्राप्त हो।