{"_id":"69c133c714a0529aa106adf6","slug":"kangra-residents-will-take-selfies-at-the-waterfall-and-the-shining-stairs-kangra-news-c-95-1-kng1037-225719-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वाटर फॉल व चमकती सीढि़यों पर सेल्फी लेंगे कांगड़ावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वाटर फॉल व चमकती सीढि़यों पर सेल्फी लेंगे कांगड़ावासी
Mon, 23 Mar 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
कांगडा शहर के बीच तैयार हो रहा सेल्फी प्वाइंट । संवाद
-कांगड़ा के तहसील चौक पर बनाया जा रहा सेल्फी प्वाइंट
-संयुक्त कार्यालय भवन के बाहर तैयार किया जा रहा प्रोजेक्ट
-सेल्फी प्वाइंट पर लिखा जाएगा ''जीणा कांगड़े दा'', प्रशासन की बढ़ेगी आय
-एलईडी स्क्रीन पर लोग लाइव देख सकेंगे मां बज्रेश्वरी की आरती
-- -- -- -- -- -- -
अमन पठानिया
कांगड़ा। कांगड़ा शहर के तहसील चौक में लोग जल्द ही सड़क किनारे वाटर फॉल, जगमगाती एलईडी लाइट व चमकती सीढ़ियों पर सेल्फी लेंगे। इस सेल्फी प्वाइंट पर ''जीणा कांगड़े दा'' भी लिखा जाएगा। संयुक्त कार्यालय भवन के बाहर करीब 12 लाख रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। मार्च के अंत तक सेल्फी प्वाइंट तैयार होने की उम्मीद है।
यह प्रोजेक्ट कांगड़ा प्रशासन और नगर परिषद के संयुक्त योगदान से तैयार किया जा रहा है। यह प्रशासन की आय भी बढ़ाएगा। इस प्राइम लोकेशन पर लगाई जाने वाली एलईडी स्क्रीन प्रशासन के लिए आय का स्रोत बढ़ाएगी। इस एलईडी स्क्रीन में व्यापारिक प्रतिष्ठान विज्ञापन भी लगा सकेंगे। लोग मां बज्रेश्वरी की आरती जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी देख सकेंगे।
इसी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रशासन की बाण गंगा घाट की आरतियों और अन्य गतिविधियों के भी प्रसारण की योजना है, ताकि पर्यटक बाण गंगा घाट भी जा सकें। सेल्फी प्वाइंट में एक आकर्षक गेटनुमा डिजाइन बनाया जा रहा है। इसके पिलर खड़े हो चुके हैं। साथ ही ग्रेनाइट की सीढ़ियां बनाई जा रही हैं, जहां पर लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
यह सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसमें लगने वाली एलईडी स्क्रीन आय के साधन भी बढ़ाएगी। माता के मंदिर की आरतियों सहित बाण गंगा घाट की आरतियों के प्रसारण की योजना बनाई जा रही है। मार्च माह के अंत में यह सेल्फी प्वाइंट शुरू कर दिया जाएगा।
-इशांत जसवाल, एसडीएम कांगड़ा।