फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra News Tractor-Trolley Plunges into Gorge at Dhaliyara Khuni Mod Several Devotees Injured

Himachal News: ढलियारा के समीप खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली; तीन की मौत, 19 घायल

Fri, 10 Apr 2026 02:29 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 10 Apr 2026 02:29 PM IST
सार

कांगड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 503 (मुबारिकपुर-रानीताल) पर ढलियारा के समीप शुक्रवार को खूनी मोड़ पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो आया। 

विज्ञापन
Kangra News Tractor-Trolley Plunges into Gorge at Dhaliyara Khuni Mod Several Devotees Injured
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 503 (मुबारिकपुर-रानीताल) पर ढलियारा के समीप शुक्रवार को खूनी मोड़ पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो आया। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल देहरा में इलाज चल रहा है। छह घायलों को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना देहरा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान मंगल सिंह (50), मनप्रीत सिंह (22) और गुरशरण सिंह के रूप में हुई है, जो गांव भंडाल धोना, जिला कपूरथला (पंजाब) के निवासी थे। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के बाद ज्वालामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ढलियारा के पास एक तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 35 लोग सवार थे, जो सभी पंजाब के कपूरथला जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 13 घायलों का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल छह व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे में नौ बच्चों समेत अन्य कुछ यात्री सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तीखे मोड़ पर वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।- मयंक चौधरी, एसपी देहरा

विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में घायलों के नाम
1. बलवीर सिंह पुत्र मंगल सिंह, निवासी गांव पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 20 वर्ष
2. लवप्रीत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह, निवासी गांव पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 21 वर्ष
3. संदीप कुमार पुत्र चरीन सिंह, निवासी गांव पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 27 वर्ष
4. गुरदीप सिंह पुत्र सोढी, निवासी गांव बलईपुर, डाकघर सिधवा डोना, जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 24 वर्ष
5. बलजिंदर सिंह पुत्र जगीर सिंह, निवासी गांव बलईपुर, डाकघर सिधवा डोना, जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 35 वर्ष
6. अमृतपाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव बलईपुर, डाकघर सिधवा डोना, जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 27 वर्ष
7. सोहित पुत्र सरवजीत सिंह, निवासी शालापुर बेट, डाकघर तलवाड़ी चौधरियां, जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 23 वर्ष
8. सतविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी गांव पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 33 वर्ष
9. करण पुत्र बख्शीश सिंह, निवासी पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 26 वर्ष
10. दर्शना पत्नी मंगी, निवासी गांव टीना, डाकघर जालंधर (पंजाब), आयु 50 वर्ष
11. गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 30 वर्ष
12. सर्वजीत कौर पत्नी मंगल सिंह, निवासी पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 47 वर्ष
13. प्रिया पत्नी गगनदीप सिंह, निवासी पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 27 वर्ष। जबकि छह अन्य घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed