{"_id":"6ae7a3a4bf2166f9c1083dfc","slug":"bridge-span-over-baner-khad-to-open-by-june-kajal-kangra-news-c-95-1-kng1037-264499-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेर खड्ड पर पुल का स्पैन जून तक खुलेगा : काजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेर खड्ड पर पुल का स्पैन जून तक खुलेगा : काजल
Mon, 02 Nov 2026 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत बनेर खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का दूसरा स्पैन अगले वर्ष जून तक वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। विधायक पवन काजल ने हारजलाड़ी गांव में अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने रविवार को रियुंद खड्ड पुल और दो सुरंगें यातायात के लिए खोल दी हैं। नए कांगड़ा बाईपास के चालू होने से कांगड़ा-रानीताल की दूरी 17 किलोमीटर से घटकर नौ किलोमीटर रह जाएगी। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समेला व पुराना कांगड़ा में लगने वाले भारी जाम से मुक्ति मिलेगी।
विधायक ने बताया कि चंगर क्षेत्र के लिए 20 करोड़ रुपये की पेयजल योजना की पाइपें पहुंच चुकी हैं। इससे हारजलाड़ी, जनयान्कड़, समेला, तकीपुर, धमेड़, कुलथी और दौलतपुर पंचायतों में जल्द पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यूथ क्लब जलाड़ी को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी।
विज्ञापन
यूथ क्लब के सक्षम ने बताया कि फुटबॉल स्पर्धा में 12 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयुष, अंशुल, मुकेश, सौरभ, अमन, ग्राम पंचायत प्रधान मीना देवी, उपप्रधान बलवीर सिंह और दौलतपुर के उपप्रधान सतीश सोनी मौजूद रहे। संवाद