फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra News, Today kangra News, Kangra Hindi News

Kangra News: रोजगार मेले में 45 युवा विदेश में नौकरी के लिए किए चयनित

Wed, 17 Dec 2025 08:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 17 Dec 2025 08:43 AM IST
विज्ञापन
Kangra News, Today kangra News, Kangra Hindi News
आईटीआई दाड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम और जेएसडीएस के माध्यम से आयोजित र
धर्मशाला। आईटीआई दाड़ी में आयोजित रोजगार मेले के दौरान 45 युवाओं का विदेश में नौकरी के लिए चयन हुआ। यह रोजगार मेला रोजगार कार्यालय की ओर से हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम और जेएसडीएस के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में डिलीवरी राइडर्स, वेयरहाउस हेल्पर्स और पिकर्स के पदों के लिए आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। अब यह प्रक्रिया सरकारी निगरानी, पारदर्शिता और जवाबदेही के दायरे में लाई जा रही है, ताकि युवाओं को किसी प्रकार के शोषण या धोखाधड़ी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जहां भी कार्य करें, मेहनत और ईमानदारी को अपना मूल मंत्र बनाएं। रोजगार मेले में विदेश में नौकरी के इच्छुक 79 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 45 युवाओं का चयन किया गया। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और रोजगार मेले की जानकारी दी। इस अवसर पर आईटीआई दाड़ी के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी, जेएसडीएस जालंधर के पदाधिकारी गुरजीत सिंह और जिला रोजगार अधिकारी आकाश राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

आईटीआई दाड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम और जेएसडीएस के माध्यम से आयोजित र

आईटीआई दाड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम और जेएसडीएस के माध्यम से आयोजित र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed