फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra news, Kangra latest news, Kangra local news, Kangra hindi news, Kangra amar ujala news

Kangra News: हवाई अड्डा विस्तारीकरण के लिए और 100-150 करोड़ चाहिए

Sat, 10 Oct 2026 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 10 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kangra news, Kangra latest news, Kangra local news, Kangra hindi news, Kangra amar ujala news
धर्मशाला। गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए हाल ही में 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। हालांकि, परियोजना के आगामी चरणों को पूरा करने के लिए अभी 100 से 150 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट की जरूरत होगी।
विज्ञापन

विस्तारीकरण के तहत प्रभावित परिवारों के भूमि मुआवजे और पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है। अब तक प्रभावितों को भूमि मुआवजे के रूप में 110 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं। इसके अलावा, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) के तहत करीब 36 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है।
विज्ञापन

हाल ही में मिले 150 करोड़ रुपये से भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास के लंबित कार्यों को गति मिलेगी। शेष प्रक्रियाओं को समयबद्ध पूरा करने के लिए अतिरिक्त राशि की उपलब्धता बेहद अहम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा की एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने कहा कि जो 150 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, उन्हें प्रभावितों में वितरित कर दिया गया है। हवाई अड्डा विस्तार के आगामी कार्यों के लिए और बजट की आवश्यकता पड़ेगी। इस संबंध में जल्द उपायुक्त हेमराज बैरवा के साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी, ताकि कार्य को गति दी जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed