फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   kangra news Dharamshala news Sports news Sulah and Nurpur in badminton start with victory

दाड़ी स्कूल में शुरू हुईं अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता

Mon, 29 Aug 2022 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
kangra news Dharamshala news Sports news Sulah and Nurpur in badminton start with victory
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़ी में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने किया। पहले दिन इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन के मुकाबलों में सुलह ने फतेहपुर को हराया, इंदौरा तथा नूरपुर के मध्य हुए मैच में नूरपुर विजेता रहा। परागपुर और देहरा के बीच हुए मैच में देहरा विजयी हुआ।
विज्ञापन

इसी तरह धर्मशाला तथा जयसिंहपुर के बीच हुए मुकाबले में जयसिंहपुर विजेता रहा। पालमपुर तथा नगरोटा बगवां के बीच हुए मुकाबले में नगरोटा बगवां ने विजय हासिल की। शाहपुर तथा कांगड़ा के बीच हुए मुकाबले में कांगड़ा ने शाहपुर को हराया तथा बैजनाथ और जवाली के मध्य हुए बैडमिंटन मुकाबले में जवाली विजेता रहा।
विज्ञापन

इससे पहले प्रधानाचार्य डॉ. भवन शर्मा ने सभी खिलाड़ियों से सकारात्मकता के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया। जिला के वरिष्ठ कोच बलविंद्र सिंह राणा की कमांड में सभी खंडों के खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी और मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जिला कांगड़ा के 18 खंडों के विभिन्न विद्यालयों से करीब 250 विद्यार्थी तथा 50 शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, ताइक्वांडो, शतरंज तथा टेबल टेनिस मुकाबले होंगे, जो इनडोर स्टेडियम धर्मशाला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी बलविंद्र राणा, सचिन, सुनील, अनीता, अरविंद सहित दाड़ी विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे से दूर रहेें विद्यार्थी : एसपी
एसपी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तर तक पहुंचे सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आपने स्पोर्ट्स को चुना है तो निश्चित रूप से आपके कदम सही दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि जीत हार तो चली ही रहती है, लेकिन ऐसे मौकों को यदि पर्व की तरह मनाया जाए तो इसकी यादें ताउम्र हमारे साथ चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed