फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra city's sub-market given on contract

Kangra News: ठेके पर दी कांगड़ा शहर की तहबाजारी

Wed, 25 Sep 2024 03:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 25 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Kangra city's sub-market given on contract
शहर की तहबाजारी की नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेतीं नप अध्यक्ष रेणू शर्मा। संवाद
कांगड़ा। कांगड़ा शहर में लगी रेहड़ी-फड़ी वालों की तहबाजारी अब कांगड़ा नगर परिषद नहीं लेगी। परिषद ने रोजाना होने वाली तहबाजारी की कलेक्शन को ठेके पर दे दिया है। मंगलवार को तहबाजारी को ठेके पर देने की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। पांच लोगों ने इस नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सबसे अधिकतम बोली कांगड़ा के वार्ड नंबर चार से बलदेव कुमार की ओर से करीब 18 लाख रुपये की लगाई गई। एक साल के लिए दिए गए इस ठेके से कांगड़ा नगर परिषद को आठ लाख रुपये का फायदा होगा। कांगड़ा नप अध्यक्ष रेणू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस नीलामी प्रक्रिया में सर्वोत्तम बोली देने वाले को यह ठेका अलाट कर दिया है। दशकों से कांगड़ा नप की ओर से नियुक्त कर्मी पूरे शहर की रेहडी-फड़ियों की तहबाजारी रोजाना वसूलते आ रहे थे। नप के पास करीब 180 पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले हैं। वर्तमान में 40 रुपये की तहबाजारी कटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed