फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kachhiyari-Bhangwar Four-lane: Lighting tests begin in both new tunnels.

कछियारी-भंगवार फोरलेन : दोनों नई सुरंगों में लाइटों की टेस्टिंग शुरू

Mon, 05 Oct 2026 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 05 Oct 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
Kachhiyari-Bhangwar Four-lane: Lighting tests begin in both new tunnels.
दौलतपुर में टेस्टिंग के लिए जलाई फोरलेन सुरंगों की लाइट। -स्रोत : जागरूक पाठक
धर्मशाला। कछियारी-भंगवार फोरलेन को जोड़ने वाली दोनों नई सुरंगों में विद्युत और सुरक्षा व्यवस्थाओं के तहत लाइटों की टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। सुरंगों का ढांचागत निर्माण पहले ही पूरा हो चुका था और अब फोरलेन को यातायात के लिए खोलने से पूर्व अंतिम तैयारियों को तेज कर दिया गया है। लाइटों की जांच शुरू होने से क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों को जल्द सुरक्षित व सुगम मार्ग मिलने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन के अनुसार सुरंगों के भीतर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था को परखा जा रहा है, ताकि वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कछियारी-भंगवार खंड के चालू होने से धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुचारू होगा। स्थानीय निवासी रमेश चंद, अजय कुमार, परवेश कुमार, बलबीर सिंह, त्रिलोक चंद, दिनेश, मनोज और सुरिंद्र ने कहा कि वे लंबे समय से इस मार्ग के खुलने की प्रतीक्षा कर रहे थे और अब अंतिम चरण का कार्य चलने से राहत मिली है।
विज्ञापन

10.5 मीटर ऊंचाई, बड़े वाहनों को भी मिलेगा सीधा रास्ता
नवनिर्मित सुरंगों की ऊंचाई करीब 10.5 मीटर, चौड़ाई 13 मीटर और लंबाई लगभग 595 से 600 मीटर है। दोनों सुरंगों की कुल लंबाई करीब 1200 मीटर है। अधिक ऊंचाई होने का सबसे बड़ा लाभ कांगड़ा स्थित कार शोरूम संचालकों और भारी व्यावसायिक वाहनों को मिलेगा। पहले पुरानी सुरंग की ऊंचाई कम होने के कारण नए वाहनों से लदे बड़े ट्रेलरों को सुरंग के पीछे ही खाली करना पड़ता था, लेकिन अब बड़े वाहन सीधे गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरलेन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और कुछ ही दिनों में इसे एनएचएआई को सौंप दिया जाएगा। हैंडओवर से पहले सुरंगों के भीतर लगी लाइटों व अन्य तकनीकी उपकरणों की पूरी तरह जांच की जा रही है, ताकि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलें। -कवि राज, मैनेजर, फोरलेन निर्माण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed