{"_id":"6713c4f881aea7b87b08258a","slug":"jwalamukhis-soldier-did-not-reach-jammu-duty-kangra-news-c-95-1-kng1002-151465-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जम्मू ड्यूटी पर नहीं पहुंचा ज्वालामुखी का सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जम्मू ड्यूटी पर नहीं पहुंचा ज्वालामुखी का सैनिक
Sun, 20 Oct 2024 08:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 20 Oct 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
रास्ते में ही हुआ लापता, परिजनों में थाना में दर्ज करवाई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। भारतीय सेना में तैनात ज्वालामुखी का जवान ड्यूटी देने के लिए घर से तो निकला था, लेकिन वह डयूटी पर जम्मू यूनिट नहीं पहुंचा है। इस मामले को लेकर जवान के पिता सतीश कुमार ने थाना ज्वालामुखी में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बेटा अभिषेक कुमार निवासी गांव लोअर घलोर, ज्वालामुखी भारतीय सेना में जम्मू में कार्यरत है। अभिषेक 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था। इसके बाद 16 अक्तूबर को छुट्टी काटने के बाद वापस अपनी तैनाती के लिए जम्मू को एचआरटीसी की बस से गया था, लेकिन अभिषेक को जम्मू से पहले ही बड़ी ब्राह्मणा में बस से उतरते देखा गया। परिजनों का कहना है कि अभिषेक से उनकी अंतिम बात विजयनगर में हुई थी। उसके बाद से अभिषेक का मोबाइल बंद आ रहा है। अभिषेक जम्मू में अपनी यूनिट में वापस रिपोर्ट नहीं कर पाया है। ज्वालामुखी पुलिस ने अभिषेक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और छानबीन जारी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी ज्वालामुखी विजय कुमार शर्मा ने की है।