फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jwalamukhi College gets computer lab and seminar hall facilities.

Kangra News: ज्वालामुखी कॉलेज को कंप्यूटर लैब और सेमिनार हॉल की मिली सुविधा

Thu, 15 Oct 2026 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 15 Oct 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
Jwalamukhi College gets computer lab and seminar hall facilities.
ज्वालामुखी कॉलेज में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते विधायक संजय रत्न। -स्रोत : संस्थान
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। फ्रीडम फाइटर पंडित सुशील रतन राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। बुधवार को विधायक संजय रतन ने बीसीए कंप्यूटर लैब, कॉमर्स एवं मैनेजमेंट कंप्यूटर लैब और सेमिनार हॉल का विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस पहल से कॉलेज में तकनीकी शिक्षा के ढांचे को मजबूती मिलेगी। आधुनिक उपकरणों से लैस इन कंप्यूटर लैब के शुरू होने से बीसीए, कॉमर्स और मैनेजमेंट संकाय के विद्यार्थियों को डिजिटल व व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने में आसानी होगी। वहीं, नवनिर्मित सेमिनार हॉल का उपयोग राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, विशेष व्याख्यानों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा और पीटीए प्रधान विनय शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने कॉलेज के शैक्षणिक आधारभूत ढांचे के विस्तार में सहयोग के लिए विधायक का आभार जताया। उद्घाटन के बाद विधायक ने महाविद्यालय परिवार के साथ संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

ज्वालामुखी कॉलेज में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते विधायक संजय रत्न। -स्रोत : संस्थान

ज्वालामुखी कॉलेज में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते विधायक संजय रत्न। -स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed