{"_id":"62bb1bacae8e0e029b2fe786","slug":"junior-engineer-beaten-kangra-news-sml413554668","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर गए जेई के साथ ग्रामीणों ने की गाली-गलौज और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौके पर गए जेई के साथ ग्रामीणों ने की गाली-गलौज और मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग के उपमंडल नूरपुर के तहत जौंटा क्षेत्र के मनकोट गांव में कनिष्ठ अभियंता से गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में सहायक अभियंता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नूरपुर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दविंद्र राणा ने बताया कि 26 जून को विभाग को मालूम हुआ कि मनकोट गांव के कुछ लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन किया है। पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए अगले दिन सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता मौके पर गए। इस दौरान गांव के कुछ लोग और महिलाएं कनिष्ठ अभियंता पर भड़क गए और गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। कनिष्ठ अभियंता का मोबाइल भी छीन लिया, लेकिन बाद में मोबाइल वापस कर दिया। पुलिस ने 10 ग्रामीणों के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।
उधर, ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार पेयजल समस्या की शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की गई। पिछले डेढ़ माह से गांव के लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक पंप हाउस की मोटर खराब होने के चलते पेयजल समस्या थी। पेयजल आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया है। उधर, एसएचओ नूरपुर जसपाल सिंह ने बताया कि जलशक्ति विभाग के एसडीओ की शिकायत पर मनकोट गांव के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।