{"_id":"6ac7fb21fe9d2fc067049adf","slug":"josh-launched-cadets-and-volunteers-to-raise-awareness-against-tb-kangra-news-c-95-1-kng1045-260264-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जोश लॉन्च, टीबी के खिलाफ जागरूक करेंगे कैडेट्स और स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जोश लॉन्च, टीबी के खिलाफ जागरूक करेंगे कैडेट्स और स्वयंसेवी
विज्ञापन
धर्मशाला में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जोश टीम का शुभारंभ करते हुए सांसद डा. राजीव भारद्वा
धर्मशाला। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जाॅइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ यानी जोश की शुरुआत हुई। लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अभियान को लॉन्च किया। जिले ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इसके तहत एनसीसी कैडेट्स और ''''माई भारत'''' के स्वयंसेवी गांव-गांव व घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम में जोश टीमों का उन्मुखीकरण, सामूहिक शपथ और प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निक्षय मित्रों, टीबी विजेताओं और स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। जिले की 287 पंचायतों को टीबी-मुक्त घोषित किया गया। इनमें 37 ग्राम पंचायतें स्वर्ण, 69 रजत और 181 कांस्य श्रेणी में शामिल हैं।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सामुदायिक भागीदारी से टीबी उन्मूलन को जनांदोलन बनाया जा सकता है। उन्होंने टीमों को लक्षण पहचान, समय पर जांच व उपचार और सामाजिक भ्रांतियां मिटाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज सहित रोटरी, लायंस क्लब और अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।