{"_id":"6ac7f059a85819baa204ea1f","slug":"the-upper-caste-community-took-out-a-torchlight-procession-in-protest-against-the-ugc-kangra-news-c-95-1-kng1023-260369-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज ने निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
बैजनाथ में देर शाम को स्वर्ण न्याय यात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमी ठाकुर की अगुवाई में म
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के तत्वाधान में चल रही सवर्ण न्याय यात्रा के तहत सवर्ण समाज के लोगों ने वीरवार शाम बैजनाथ में मशाल जुलूस निकाला। महाराजा पैलेस से शुरू हुआ जुलूस बाजार से होते हुए चौबीन चौक पहुंचा। इस दौरान यूजीसी के विरोध में नारेबाजी कर केंद्र सरकार के प्रति रोष जताया गया।
मनाली से पैदल यात्रा कर रहे राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के रूमित ठाकुर के बैजनाथ पहुंचने पर सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद चौबीन चौक में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रूमित ठाकुर ने कहा कि उनके अनुसार केंद्र सरकार सवर्ण समाज के अधिकारों को प्रभावित कर रही है।
उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के बच्चे दिन-रात मेहनत कर 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करते हैं लेकिन उनके अनुसार प्रवेश में उन्हें अपेक्षित अवसर नहीं मिल रहा है। उन्होंने सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से अपने अधिकारों की मांग को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया। संवाद