{"_id":"69493698e0596eb47e0050d2","slug":"jigme-yashika-rihan-and-daksh-came-first-in-the-100-meter-race-kangra-news-c-95-1-kng1037-212063-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिग्मे, याशिका, रिहान और दक्ष 100 मीटर की दौड़ में रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिग्मे, याशिका, रिहान और दक्ष 100 मीटर की दौड़ में रहे अव्वल
Tue, 23 Dec 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 23 Dec 2025 05:45 AM IST
विज्ञापन
जीएवी स्कूल में दूसरे दिन की प्रतियोगिता में विजेता बच्चे। -स्रोत : संस्थान
कांगड़ा। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कक्षा तीसरी की 100 मीटर दौड़ में जिग्मे, आर्यन और आरव विजेता रहे, जबकि लड़कियों के वर्ग में याशिका प्रथम, अनवी द्वितीय और काव्या तृतीय स्थान पर रहीं। थ्री लेग रेस में आदिश-जिग्मे ने पहला, अहीर-दिव्यांश ने दूसरा और अंश-संयम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कक्षा चौथी की 100 मीटर दौड़ में रिहान प्रथम, शौर्य द्वितीय और परव तृतीय रहे। लड़कियों में परिधि, मायरा और शानवी विजेता रहीं। फ्रॉग रेस में लड़कों से रियांश, अर्नव व आरव तथा लड़कियों में आरुषि, मनस्वी व परिधि ने बाजी मारी।
विज्ञापन
कक्षा पांचवीं की 100 मीटर दौड़ में दक्ष, रियांश और नक्श तथा लड़कियों में गारमी, अनवी और आराध्या क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। फ्रॉग रेस में रुद्र धीमान, ऋत्विक और सर्वेश कौंडल, जबकि लड़कियों में शायनी, दिव्या और नव्या विजेता रहीं।
प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि कक्षा छठी से जमा दो की प्रतियोगिताएं मंगलवार को नप मैदान कांगड़ा में होंगी, जिनमें एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल मुख्यातिथि होंगे। संवाद