फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   JICA team took stock of flow irrigation scheme Sandh Kuhal

Kangra News: जाइका की टीम ने प्रवाह सिंचाई योजना संध कूहल का लिया जायजा

Thu, 10 Oct 2024 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 10 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
JICA team took stock of flow irrigation scheme Sandh Kuhal
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश के किसानों के हित में कार्य कर रहे जाइका मिशन प्रतिनिधिमंडल ने दूसरे चरण में संचालित की जा रही प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना की प्रगति समीक्षा को प्रवाह सिंचाई योजना संध कूहल का दौरा किया। कृषक विकास संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल ने लाभार्थियों को उपकरण सौंपे। किसानों से बातचीत की और सिंचाई योजना का बारीकी से निरीक्षण भी किया। कुल 28.91 लाख रुपये की इस योजना से 13.76 हेक्टेयर खेती वाले कमांड क्षेत्र के 107 किसान परिवारों को लाभ मिला है। कृषक विकास संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद ने प्रतिनिधिमंडल का अभिनंदन किया। जायका मिशन टीम के सदस्यों में सुश्री शिनो काटो, ताकाहिरो कोइके (दोनों जाइका मुख्यालय के प्रतिनिधि), केन कुनीडा और युकारी इनागाकी (दोनों जाइका इंडिया से) शामिल रहे।
विज्ञापन


जायका मुख्यालय के प्रतिनिधि ताकाहिरो कोइके ने दूध और सब्जी संग्रह ई-वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परियोजना में प्रदेश सरकार के मीडिया एडवाइजर राजेश्वर ठाकुर ने बताया कि परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने जनता से कहा कि यह हिल फार्म ग्रुप के सहयोग से अनूठी पहल है। धर्मशाला के हिल फार्म ग्रुप ने धौलाधार मिल्क ब्रांड के तहत दूध के लिए एक कुशल आपूर्ति शृंखला सफलतापूर्वक स्थापित की है।
विज्ञापन


यह विस्तार जायका कृषि परियोजना के साथ सहयोग के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। जो किसानों के लिए कृषि बाजार पहुंच बढ़ाएगा। जायका मिशन टीम ने हल्दी के प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र को भी चालू किया। हल्दी प्रसंस्करण केंद्र का संचालन किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी) द्वारा भट्टू संग्रह केंद्र, भवारना में किया जाता है। जायका मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने भट्टू में एक खुदरा दुकान का दौरा किया, परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने कहा कि एचपीसीडीपी चरण एक अवधि के दौरान स्थापित यह रिटेल आउटलेट, जिसे हाइब्रिड रिटेल आउटलेट के नाम से जाना जाता है, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के उत्पादों के विपणन के लिए एक केंद्रीकृत मंच के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed