फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jhikla Hatwas elections today, eyes on 97-year-old candidate

Kangra News: झिकला हटवास में चुनाव आज, 97 साल के उम्मीदवार पर टिकीं निगाहें

Wed, 27 May 2026 06:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 27 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Jhikla Hatwas elections today, eyes on 97-year-old candidate
97 वर्षीय परसराम कामरेड। फोटो संवाद
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। उपमंडल की ग्राम पंचायत झिकला हटवास से उपप्रधान पद का चुनाव लड़ रहे 97 वर्षीय परसराम कामरेड इस समय पूरे हिमाचल प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वीरवार 28 मई को होने वाले इस दूसरे चरण के मतदान में सबकी निगाहें इसी चर्चित सीट पर टिकी हुई हैं। इस ऐतिहासिक चुनाव में हार-जीत का फैसला अब पूरी तरह से पंचायत के मतदाताओं के हाथ में है।
विज्ञापन

बतौर पंचायत प्रतिनिधि नशे की कुरीति को समाप्त करने की उनकी प्राथमिकता और जनहित को लेकर संजोई गई अन्य तमन्नाएं क्या पूरी हो पाती हैं, या फिर पंचायत की जनता उन्हें इस उम्र में आराम फरमाने का फरमान सुनाती है, इसका फैसला आज की वोटिंग के बाद साफ हो जाएगा। हालांकि बुजुर्ग प्रत्याशी परसराम कामरेड को पूरा भरोसा है कि जनता उनके जज्बे को देखकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी और सेवा का एक मौका जरूर देगी। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क और चुनाव प्रचार के दौरान अधिकतर मतदाताओं ने उन्हें अपना पूरा समर्थन और वोट देने का पक्का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

परसराम कामरेड ने कहा कि जीत हासिल करने के बाद उनका पहला लक्ष्य युवाओं में तेजी से बढ़ रही नशे की लत को पूरी तरह समाप्त करना होगा। इसके अलावा, सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए पंचायत के हर वार्ड में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे और कॉलेज चौक पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए उसे जेब्रा क्रॉसिंग में तब्दील करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश भर में चर्चा का केंद्र बनी इस सीट का परिणाम चाहे जो भी रहे, लेकिन इस उम्र में बुजुर्ग उम्मीदवार द्वारा दिखाए गए हौसले और हिम्मत की हर तरफ सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed