{"_id":"66f733363eaccf26be0f1227","slug":"jbt-posts-for-dependents-of-ex-servicemen-will-be-filled-on-batch-basis-kangra-news-c-95-1-ssml1021-148840-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैच आधार पर भरे जाएंगे पूर्व सैनिकों के आश्रितों के जेबीटी पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैच आधार पर भरे जाएंगे पूर्व सैनिकों के आश्रितों के जेबीटी पद
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा की ओर से जेबीटी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के 21 पद भरे जाएंगे। इन पदों को बैच आधार पर भरे जाने वाले इन पदों के लिए 28 और 29 अक्तूबर को नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में काउंसलिंग होगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में रिवाइज्ड बैच 2016 तक के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा के कार्यकारी उपनिदेशक अश्वनी भट्ट ने बताया कि सामान्य वर्ग के 13, ओबीसी के तीन, एससी के चार और एसटी के एक पद को बैच आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग 28 और 29 अक्तूबर को होगी। इसके लिए जो अभ्यर्थी जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं वे 28 अक्तूबर, जबकि अन्य जिलों के अभ्यर्थी 29 अक्तूबर को होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। इस चयन प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिनका नाम संबंधित रोजगार कार्यालयों में दर्ज है और जो आरएंडपी नियमों के तहत निर्धारित योग्यता को पूर्ण करते हों।
उन्होंने बताया कि बैचवाइज आधार पर नियुक्ति के लिए पूर्व में घोषित 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया को विभाग की ओर से खत्म कर दिया गया है। इसके स्थान पर योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रार्थी इस संदर्भ में अपने सभी प्रमाणपत्रों की सत्यता और वैद्यता जान लें। किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की होगी और साक्षात्कार तिथि के बाद कोई भी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। ब्यूरो