{"_id":"6acbf2e15cf8a21d930013b5","slug":"jayanti-mata-club-wins-hockey-tournament-kangra-news-c-95-1-kng1005-260883-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जयंती माता क्लब बना हॉकी टूर्नामेंट का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जयंती माता क्लब बना हॉकी टूर्नामेंट का विजेता
Mon, 12 Oct 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। चंबी खेल मैदान में तीन दिन से चल रहे चौथे सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जयंती माता क्लब कांगड़ा की टीम ने डढंब-11 को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
कांगड़ा की टीम ने निर्धारित समय में तीन गोल किए। डढंब-11 की टीम एक ही गोल कर सकी। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
उन्होंने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है और खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। बजरंगबली क्लब लदवाड़ा के प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कांगड़ा की आठ टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक पंजाब सिंह ने किया। आयोजन में अभिषेक, हर्ष, फनी, सनी, मंगल पटाकू, विवेक सिंह, अनुज, सागर, रुस्तम और अर्पित का विशेष योगदान रहा।