फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jayanti Mata Club wins hockey tournament.

Kangra News: जयंती माता क्लब बना हॉकी टूर्नामेंट का विजेता

Mon, 12 Oct 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 12 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Jayanti Mata Club wins hockey tournament.
रैत (कांगड़ा)। चंबी खेल मैदान में तीन दिन से चल रहे चौथे सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जयंती माता क्लब कांगड़ा की टीम ने डढंब-11 को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

कांगड़ा की टीम ने निर्धारित समय में तीन गोल किए। डढंब-11 की टीम एक ही गोल कर सकी। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है और खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। बजरंगबली क्लब लदवाड़ा के प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कांगड़ा की आठ टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक पंजाब सिंह ने किया। आयोजन में अभिषेक, हर्ष, फनी, सनी, मंगल पटाकू, विवेक सिंह, अनुज, सागर, रुस्तम और अर्पित का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed