फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jawali Baisakhi fair begins with the beat of Tamak

Kangra News: टमक की थाप पर जवाली बैसाखी मेले का आगाज

Tue, 08 Apr 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 08 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Jawali Baisakhi fair begins with the beat of Tamak
मिनी ह​रिद्वार जवाली में समाजसेवी जसवंत गुलेरिया टमक बजा कर मेले का आगाज करते हुए। संवाद
जवाली (कांगड़ा)। मिनी हरिद्वार जवाली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेले का आगाज सोमवार को टमक की थाप के साथ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में समाजसेवी जसवंत गुलेरिया और कैलाश भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेला कमेटी अध्यक्ष राजिंद्र राजू ने जानकारी दी कि 13 अप्रैल को बैसाख संक्रांति के अवसर पर महास्नान का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


शाम को सांस्कृतिक संध्या में कलाकार ईशांत भारद्वाज अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे। 14 अप्रैल को जिला स्तरीय दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक ‘नाटी किंग’ कुलदीप शर्मा रंग जमाएंगे। मेला को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है और विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed