{"_id":"669c295d5f300bf62e04c204","slug":"jasur-market-is-buzzing-with-mangoes-small-size-hurts-business-kangra-news-c-95-1-ssml1021-140793-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जसूर मंडी आम से गुलजार, छोटे आकार से कारोबार पर मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जसूर मंडी आम से गुलजार, छोटे आकार से कारोबार पर मार
Sun, 21 Jul 2024 02:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
जसूर सब्जी मंडी का बाहरी दृश्य।
जसूर (कांगड़ा)। सब्जी मंडी जसूर में इन दिनों आम की खरीदारी के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश तक के व्यापारी पहुंच रहे हैं। इसके चलते इन दिनों जसूर सब्जी मंडी आम से गुलजार हैं। प्रतिदिन 250 से 300 छोटी गाड़ियां दशहरी आम को लेकर बागवान सब्जी मंडी पहुंच रहे हैं। हालांकि आम के छोटे आकार के कारण बागवानों को सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं।
सब्जी मंडी जसूर के कारोबारी रविंद्र गुलेरिया, अनिल, सुशील, अमन और वरिंदर ने बताया कि इस क्षेत्र की जसूर सब्जी मंडी में आम से भरी 200 से भी अधिक जीप और ट्रैक्टर प्रतिदिन पहुंच रहे हैं और बाहरी प्रदेशों से आए फल कारोबारी माल की खरीदार कर रहे हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण आम का आकर इस बार छोटा रह जाने के कारण बागवानों को इसका सही दाम कम मिल रहा है, इस कारण बागवान मायूस हैं।
जसूर सब्जी मंडी में इस सप्ताह प्रति किलो आम 10 से 35 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है। नूरपुर क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील बागबान रमेश शर्मा, मुकेश शर्मा, कैप्टन सुरेश सिंह और बलवान सिंह ने बताया कि इस बार उन्होंने अपने बगीचे में दशहरी, आम्रपाली, लंगड़ा, चौसा और अल्फांसो जैसे विभिन्न प्रजातियों के आम उगाने में सफलता हासिल की हैं।