{"_id":"6afb5d4ba2d5aa0d820b969b","slug":"nurpur-wins-the-title-of-cricket-carnival-season-4-kangra-news-c-95-1-kng1004-266062-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर ने जीता क्रिकेट कार्निवल सीजन-4 का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर ने जीता क्रिकेट कार्निवल सीजन-4 का खिताब
Tue, 17 Nov 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। रंजीत बक्शी जनकल्याण फाउंडेशन की ओर से आयोजित नूरपुर क्रिकेट कार्निवल सीजन-4 के खिताबी मुकाबले में नूरपुर की टीम विजेता और बासा वजीरा की टीम उपविजेता रही। रविवार देर रात संपन्न हुई प्रतियोगिता में विजेता टीम को 42 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अलावा शीर्ष आठ टीमों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेल के साथ रोजगार से जोड़ने की अनूठी पहल भी की गई। आयोजकों ने घोषणा की कि विजेता टीम के दो और उपविजेता टीम के एक खिलाड़ी को फार्मा कंपनी में रोजगार दिया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेलों के साथ-साथ आजीविका का अवसर उपलब्ध करवाना है। समारोह में आयोजक अखिल बक्शी के प्रयासों की सराहना की गई। उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आगामी सीजन-5 में पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा की। आयोजन की सफलता में फाउंडेशन की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। संवाद