{"_id":"670eeb09080aabd2fb040d74","slug":"jam-for-two-hours-due-to-cutting-of-hill-near-ranital-passengers-worried-kangra-news-c-95-1-ssml1008-151028-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रानीताल के पास पहाड़ी की कटाई से दो घंटे तक जाम, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रानीताल के पास पहाड़ी की कटाई से दो घंटे तक जाम, यात्री परेशान
Wed, 16 Oct 2024 03:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। मटौर-शिमला निर्माणाधीन फोरलेन के कारण लोगों को रोजाना लंबे जाम में फंसने का झंझट झेलना पड़ रहा है। पहाड़ों की कटाई के चलते वाहन चालक रोजाना जाम में फंस रहे हैं। मंगलवार को भी रानीताल के समीप पहाड़ी की कटाई के चलते लंबा जाम लग गया। कटाई के बाद सड़क बहाल करने में करीब दो घंटे का समय लग गया। वाहनों में बैठे लोग सड़क बहाल होने का इंतजार करते रहे, लेकिन पहाड़ की कटाई के बाद गिरे पत्थरों को सड़क से हटाते हटाने में करीब दो घंटे बीत गए।
लोग इस दौरान वाहनों के बाहर आकर रोड बहाल होने का इंतजार करते रहे। जाम में फंसे राकेश, अश्वनी और सचिन ने बताया कि रोजाना फोरलेन निर्माण की वजह से यातायात जाम होना आम बात हो गई है। निर्माण मुकम्मल होने के बाद ही राहत की उम्मीद है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और एनएचएआई से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।