फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jal Shakti Department division will open in Kaganda assembly constituency

Kangra News: कागंड़ा विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा जल शक्ति विभाग का डिवीजन

Wed, 22 Jan 2025 02:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Department division will open in Kaganda assembly constituency
कांगड़ा विधानसभा के मटौर में आयोजित जनसभा के बाद लोगों को समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री सुखविं
कांगड़ा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान मंगलवार को कांगड़ा में जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा की है। उन्होंने मटौर कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने के साथ क्षेत्र में पानी और बिजली की योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा में जल्द ही राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने जलोड़ी खड्ड पर नया पुल बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जिला कांगड़ा के अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 88.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कांगड़ा की ग्राम पंचायत बीरता, घुरकड़ी, ललेहड़, मटौर और नटेहड़ आदि क्षेत्रों के लिए 60.12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज स्कीम और 12.59 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले देहरा अरला, गवला अंद्राड़, तरसूह, ललेहड़, बीरता, जोगीपुर, सेवकरा और नटेहड़ सड़क के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 10.81 करोड़ रुपये की लागत से हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दौलतपुर और 5.16 करोड़ रुपये की लागत से इच्छी, मटौर, नंदेहड़, कोटकवाला, जमानाबाद, अब्दुल्लापुर, मिहालू, जोगीबला, सहौड़ा और गगल गांवों के लिए उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, विधायक किशोरी लाल, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों में एक समान विकास करवा रहे : काकू
पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए 88 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों में एक समान विकास करवा रहे हैं। कांगड़ा का विकास केवल कांग्रेस पार्टी ही करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र दो वर्ष के कार्यकाल में लोगों के दिलों में जगह बना ली : मोंगरा
एपीएमसी कांगड़ा के चेयरमैन नरेंद्र मोंगरा ने कहा कि ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मात्र दो वर्ष के कार्यकाल में अर्जित उपलब्धियों से प्रदेश के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। भाजपा ने सत्ता सुख के लिए अपने कार्यकाल के अंतिम छह माह में प्रदेश का खजाना खाली कर दिया।

प्रदेश में जन कल्याण के एक नए युग की शुरुआत : बाली
प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने काम और समर्पण से हिमाचल प्रदेश में जन कल्याण के एक नए युग की शुरुआत की। उन्होंने विधवाओं और अनाथ बच्चों के बारे में सोचा और उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं। जिस वर्ग के बारे में कोई नहीं सोचता, उनके बारे में भी सीएम सुक्खू ने सोचा। जब प्रदेश में आपदा आई तो अपनी जमा पूंजी से 51 लाख रुपये दान कर दिए। उनके नेतृत्व क्षमता की विश्व भर में तारीफ हुई। कांग्रेस पार्टी के एक आम कार्यकर्ता से आज सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed