फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jaisinghpur youth trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसा जयसिंहपुर का युवक

Thu, 24 Feb 2022 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jaisinghpur youth trapped in Ukraine
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर उपमंडल से दो छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उनमें से एक बच्चे को वीरवार सुबह एक विशेष चार्टर विमान से घर लाया गया है, लेकिन दूसरा छात्र शिवालिक पुत्र ओम प्रकाश अभी भी यूक्रेन में ही फंसा है।
विज्ञापन

शिवालिक के पिता पेशे से अध्यापक हैं। वे बच्चे से संपर्क बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि बच्चे अभी सहमे हुए हैं। उन्होंने भारत सरकार तथा हिमाचल सरकार से अनुरोध किया है कि विशेष प्रयास कर बच्चों को सकुशल घर लाने के इंतजाम करें। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय राणा ने बताया कि उनकी बेटी चेरिल भी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गई थी, जब उन्होंने देखा कि यूक्रेन के हालात ठीक नहीं हैं तो उन्होंने अपनी बेटी को डबल से ज्यादा पैसे देकर एक विशेष चार्टर विमान से घर बुलाया। उन्होंने भी भारत सरकार से अनुरोध किया है कि हिमाचल के कई छात्र वहां पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए गए हुए हैं, लेकिन आज वहां फंस गए हैं। उन्हें विशेष प्रयास कर भारत लाया जाना चाहिए। शिवालिक के पिता ओमप्रकाश ने कहा कि हालांकि आज सुबह जो मिसाइल के हमले हुए हैं, वह बेटे की यूनिवर्सिटी से लगभग 500 किलोमीटर दूर हैं। फिर भी शिवालिक की मां संतोष बहुत चिंता कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि उनके बेटे की 28 फरवरी को फ्लाइट बुक है, लेकिन वह भारत सरकार से अनुरोध करेंगे कि वे बच्चों को लाने का विशेष प्रबंध करें। इससे पहले कि वहां और हालात खराब हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed