{"_id":"6800099f4c89fe377d09636d","slug":"irans-jalal-wrestler-won-a-prize-of-one-lakh-rupees-with-mahadangal-kangra-news-c-95-1-kng1002-173533-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ईरान के जलाल पहलवान ने महादंगल के साथ जीता एक लाख रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ईरान के जलाल पहलवान ने महादंगल के साथ जीता एक लाख रुपये का इनाम
Thu, 17 Apr 2025 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले के पहलवानों को इनामी राशि भेंट करते पूर्व मंत्री रमेश धवाला। स्तोत्र : आयोजनकर्ता
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के नजदीक महाकालेश्वर महादेव मंदिर में महादंगल का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए पहलवानों ने सबका मनोरंजन किया। कुश्ती की बड़ी माली के मुकाबले में ईरान के जलाल पहलवान ने चंबा के गनी पहलवान को मात दी। विजेता जलाल पहलवान को एक लाख रुपये इनाम के रूप में मिले। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमेश धवाला मुख्यातिथि के रूप में विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार बांटे।
आयोजन समिति के सदस्यों रजनीश धवाला, सोनू और जोगु आदि ने बताया कि छोटी माली में सुजल फगवाड़ा और राशिद चंबा के बीच में मुकाबला हुआ, जिसमें सुजल पहलवान फगवाड़ा की जीत हुई और उन्हें 51,000 रुपये का इनाम मिला। इसी तरह से एक अन्य रोमांचक मुकाबले में साहिल परागपुर और गुलाब चंबा के बीच में मुकाबला हुआ, जिसमें गुलाब चंबा विजय रहे और उन्हें 21 हजार रुपये का इनाम दिया।